प्रभावितों ने किया एनएचपीसी का काम बंद

रोजगार नहीं मिलने से नाराज हैं प्रभावित
कुल्लू। पार्वती परियोजना चरण-दो में प्रभावितों और विस्थापितों को आरआरपी प्लान के तहत रोजगार नहीं मिला है। नाराज प्रभावितों ने दो दिन से एनएचपीसी का कामकाज बंद कर दिया है। प्रभावित परिवार संघ के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि एनएचपीसी ने रोजगार देने को कहा था, लेकिन अभी तक प्रभावितों और विस्थापितों को रोजगार नहीं मिला है और उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के जीएम, एसडीएम बंजार और विधायक ने वार्ता कर विस्थापितों और प्रभावितों को एक महीने में रोजगार देने को कहा था। आज तीन महीने बीत जाने के बावजूद रोजगार नहीं मिला है। प्रभावित प्रेम पालसरा, जोगिंद्र सेन, रेपती राम, शांता देवी, गुड्डू, पूने राम, डोला राम और अन्य प्रभावित परिवारों ने कहा कि जल्द रोजगार नहीं दिया गया तो एनएचपीसी कालोनी में परिवाराें और मवेशियों के साथ अपना रहन सहन करेंगे। प्रेेम पालसरा का कहना है कि एनएचपीसी के कारण रैला पंचायत 2002 से प्रदूषण से प्रभावित है। प्रभावितों ने जल्द एनएचपीसी से रोजगार देने की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन करने पर उतर आएंगे। गौरतलब है कि छह फरवरी से प्रभावितों ने अपने हक के लिए एनएचपीसी चरण-दो का काम बंद कर दिया है

Related posts