
सरकाघाट (मंडी)। विस क्षेत्र सरकाघाट के दौरे के दौरान शनिवार को सांसद प्रतिभा सिंह ने रावमापा मझैठ के सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांसद ने विभिन्न गतिविधियाें में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राआें को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य यादवेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतिभा सिंह ने बच्चों और लोगाें को पूर्ण राज्य दिवस की बधाई दी। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव की मांग पर सांसद निधि से स्कूल के खेल मैदान के विस्तार के लिए दो लाख देने की घोषणा भी की। अगले सत्र से विज्ञान की कक्षाएं चलाने का आश्वासन भी दिया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्राें को पुरस्कार बाटें। इसमें शैक्षणिक स्तर पर पूनम वर्मा, सूरत कुमार, सैजल, सुनील कुमार, सुशील कुमार, अजय कुमार, रंजना देवी, उमेश कुमार, शिवानी, आरती देवी, वंदना, शिवानी, अरुण कुमार, लक्की ठाकुर, पंकज कुमारी, रेणु देवी, पियंका कुमारी, राजकुमारी, मनोज कुमार, कुसुम वर्मा, प्रियंका, अजय कुमार जबकि खेल गतिविधियों में पंकज शर्मा, कुश, रीतू देवी, मनीषा कुमारी, चेतना, नेहा ठाकुर, पूनम वर्मा, श्याम लाल, कमलेश कुमार, सुमन, मनीषा, गुड्डी, राजकुमारी, रीता देवी और गीता देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगराज ठाकुर, विपिन कुमार, अनिल शर्मा, अखिल गुप्ता, पवन ठाकुर, ब्रह्मदास और लता ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
परिवार नियोजन शिविर 2 फरवरी को
पंडोह (मंडी)। पंडोह के बीबीएमबी अस्पताल में सीएचसी रती के सौजन्य से दो फरवरी को परिवार नियोजन शिविर लगाया जाएगा। शिवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पर्यवेक्षक कन्हैया लाल ने बताया कि इस कैंप में आपरेशन करने के लिए बेहतरीन डाक्टर आ रहे हैं। उन्होंने शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
