
देहरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को देहरा में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 70ल़ाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने नागरिक अस्पताल देहरा के नवनिर्मित डी ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। अस्पताल के इस नए ब्लॉक के निर्माण पर 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां प्रयोगशाला, कैंटीन तथा 17 बिस्तरों वाले वार्ड की सुविधा है।
