
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसाल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि इलाके में आधा दर्जन स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है। उन्हाेंने स्कूल की चहारदीवारी के लिए एक लाख रुपये और आगामी सत्र से स्कूल में साइंस की कक्षाएं शुरू करने व आवश्यकता के अनुसार कमरों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया।
विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों को 11 हजार रुपये दिए। प्रिंसिपल दिनेश मिश्रा ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी भेंट की और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों में मंजु, उर्मिला, वर्षा, लक्ष्मी, राहुल, आरती, वंदना, निशा, प्रताप, सिंधु वाला, मोनिका, उषा, रेखा, रीना, नेहा, मधु, अनिल, नवल, सुनीता, पूजा और दिव्या को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राणा, बीडीसी सदस्य राजकुमार, रमेश चड्ढा, मिलाप राणा, स्वरुप अवस्थी, प्रधानाचार्य महेश नाग, विजय शर्मा, सुरेश राणा, राजेंद्र मेहता, सुभाष ठाकुर, रघुवीर, राम लाल आदि भी उपस्थित रहे।
