
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने मोगा के दो लोगों को 550 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नागचला के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान इंडिका कार डीएल 3सीयू-4752 को तलाशी के लिए रोका गया। कार से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार बलबिंद्र सिंह और गुरजीत सिंह निवासी मोगा लुधियाना को हिरासत में ले लिया। उधर औट थाना पुलिस ने भी कुल्लू से मंडी आ रही एक निजी बस से अज्ञात बैग व्यक्ति के बैग से 500 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
