
कसौली (सोलन)। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और उनकी दिवंगत पत्नी सुनंदा थरूर का हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली से काफी गहरा नाता रहा है। दोनों के रिश्तों की शुकुआत कसौली से ही हुई थी। सुनंदा के साथ 15 जुलाई 2010 को दोनों कसौली पहुंचे थे और आर्मी हॉली-डे होम में रुके थे। इस दौरान दोनों तीन दिन आर्मी होली-डे होम होटल में ही ठहरे थे। होटल कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान वे होटल में ही कैद रहे और कहीं घूमने नहीं गए। कहा तो यहां तक जाता है कि उन्होंने यहां सगाई कर ली। उनके परिजनों व संबंधियों को भी बाद में इसकी जानकारी मिली थी।
