
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि पेंशनरों को दो वर्ष में एक अतिरिक्त बेसिक पेंशन बतौर एलटीसी जारी की जाए। एसोसिएशन की बुधवार को संपन्न हुई बैठक में पेंशनरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष बीएम दुरानी ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में समस्त पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दस प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने की घोषणा की जाए ताकि पेंशनरों को कमरतोड़ महंगाई से निजात मिल सके। इसके अलावा पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के समकक्ष बिजली भत्ते देने, दो वर्ष में एक अतिरिक्त बेसिक पेंशन बतौर एलटीसी जारी करने की मांग की है। पेंशनरोें को मिलने वाले मेडिकल भत्ते की रकम बेहद कम है। इसे पंजाब राज्य की तर्ज पर दिया जाना चाहिए। इस बारे पहले भी पेंशनर कई बार आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने पांच प्रतिशत पेंशन भत्ते को पेंशन में जमा करने की भी मांग उठाई है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान बंशी राम ठाकुर, महासचिव लेख राम ठाकुर, वित्त सचिव बद्री दास गुप्ता, प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार जेएन शर्मा, सह सचिव गुरुदेव कौशल, रूप लाल, ओम प्रकाश, शिव चंद, अनिल गुप्ता, चूंका राम, कमल किशोर, रोशनी देवी, रामेश्वरी देवी, बालक राम, सुख राम भारद्वाज, राशन लाल, कारपेंटर सरफदीन, दया राम, जय देव शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।
