बीआरसी के लिए मांगे आवेदन

चंबा। जिला चंबा के 15 ब्लॉकों में बीआरसी रखे जाएंगे। इसके लिए शिक्षक 15 जनवरी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। बीआरसी के लिए उपायुक्त कार्यालय में 22 व 23 जनवरी को साक्षात्कार होगा। इससे पहले शिक्षकों को 15 जनवरी तक आवेदन करने होंगे। 22 जनवरी को प्राइमरी के बीआरसी का और 23 जनवरी को अप्पर प्राइमरी बीआरसी के इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार का आयोजन उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में होगा। इसमें प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उप निदेशक व डाइट के प्रधानाचार्य सुमन मिन्हास भी भाग लेंगे। बीआरसी के पदों के लिए 15 जनवरी शाम पांच बजे तक इच्छुक उम्मीदवार प्रधानाचार्य डाइट के पास आवेदन कर सकते हैं। बीआरसी प्राइमरी के लिए जेबीटी के रूप में कम से कम 10 वर्ष की सर्विस और अप्पर प्राइमरी बीआरसी के पद के लिए टीजीटी के रूप में 10 वर्ष की नियमित सर्विस होना जरूरी है। साथ ही जमा दो 50 प्रतिशत अंक और बीए व बीएड में भी 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। बीआरसी के पद के लिए रिसोर्स पर्सन का कार्य करने वाले और हायर एजुकेशन प्राप्त करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts