काजा का पारा माइनस 20 पार

रामपुर बुशहर। हिमापत के बाद जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा लुढ़क गया है। रविवार को किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान माइनस पांच डिग्री और काजा का तापमान माइनस 20 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी के चलते किन्नौर, लाहौल स्पीति, काजा, नारकंडा, जलोड़ीजोत सहित अन्य क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं।
इधर, लाहौल स्पीति के काजा में भी तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया है। पूरा इलाका ठंड की चपेट में है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पानी जम चुका है। इससे पेयजल का संकट गहरा गया है। कई क्षेत्रों में बिजली के कट लग रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में अभी कुछ बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। बीबीएमबी के प्रभारी सीटी राणा ने काजा में माइनस 20 डिग्री तापमान की पुष्टि की है। इधर, एडीएम पूह विवेक चंदेल ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में तापमान माइनस में जा पहुंचा है।

Related posts