
किहार (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार को पुलिस की टीम ने लचोड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी व ट्रैफिक की चैकिंग की जा रही थी। सुबह लगभग नौ बजे के करीब निगम की बस नंबर एचपी 73-0395 किहार से डलहौजी की ओर जा रही थी। इस बस में सवार ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव टिकरीगढ़ निवासी नारो देवी पत्नी हरदेव को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 20 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
