अंगीठी की गैस दंपति घायल

चंबा। जिले के निकटवर्ती गांव डुला का एक दंपति कोयले की अंगीठी की गैस लगने से घायल हो गई। घायल दंपति को जिला अस्पताल में बीती देर रात भर्ती करवाया गया, जहां घायल दंपति का उपचार चल रहा है और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मान चंद पुत्र केशो राम (52) व शृष्ठा देवी पत्नी मान सिंह (46) गांव डुला डाकघर सरू ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी और इससे दंपति को इसकी गैस लग गई। देखते ही देखते दंपति की तबीयत खराब हो गई और दोनों को चक्कर आना शुरू हो गए और वे उल्टियां करने लगे। तबीयत बिगड़ती देख परिवार के सदस्यों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चला हुआ है। बताया जा रहा है कि कमरे में ताजी हवा न आने व खिड़की दरवाजे बंद होने से से दंपति को गैस लगी है।
उधर, जिला अस्पताल के एमडी मेडिसन डा. जितेंद्र महाजन ने बताया कि घायलों को बेहतर तरीके से उपचार दिया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में अंगीठी जलाने के दौरान ताजा हवा का अंदर आना जरूरी है। खिड़की दरवाजे बंद होने से गैस के कारण दम घुटने की संभावना बढ़ जाती है।

Related posts