अधिकारी का पुतला फूंका

सांगला (किन्नौर)। वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत शोरंग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रैली निकाली और अधिकारी का पुतला फूंका। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने छोटा कंबा, तरांडा और रूपी पंचायत के लोगों के साथ मिलकर तिखाडा खड्ड से प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार तक विरोध रैली निकाली और अधिकारी का पुतला जलाया। कंपनी में कार्यरत अशोक नेगी, सुरेंद्र नेगी, प्रमोद नेगी, बीरबल नेगी, जोगिंद्र नेगी, सुशील नेगी, अनिल नेगी, जयप्रकाश नेगी, गुरदेव नेगी, इंद्र नेगी, बलवंत नेगी ,जयपाल नेगी, प्रविंद्र नेगी, रविंद्र नेगी, विजय कुमार नेगी, राम सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, ज्ञानचंद नेगी, सुरेश नेगी, जगदीश नेगी, सेनराम नेगी, वीरेंद्र नेगी, शिवराम नेगी, उदेव नेगी, फूल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, हरिकृष्ण नेगी, हरिकुमार नेगी, अरविंद नेगी, भगवान सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, हरबंस नेगी, बलवंत नेगी, फकीरचंद नेगी ने बताया कि प्रबंधन ने कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं दिया है।
इसके अलावा प्रबंधन अन्य मांगों को भी पूरा नहीं कर रहा है। बार-बार मांगें उठाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन गंभीर नहीं हो रहा है। इस कारण उनको आंदोलन पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी मांगें पूरी नहीं करती है, तब तक कर्मचारी अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे।

Related posts