
नई दिल्लीः दिल्ली के लोगों की शिकायतों को सुनने और मौके पर ही दूर करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सभी मंत्री हर शनिवार को दिल्ली सचिवालय के बाहर सुबह 9:30 से 11.30 बजे से जनता दरबार लगाया करेंग। केजरीवाल ने आज संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा रोजाना एक मंत्री उक्त समय पर सभी मंत्रालयों से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए जनता से दिल्ली सचिवालय के बाहर मिला करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में मिलने वाली जरुरी शिकायतों को मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित विभाग को फोन कर इसे दूर करने के लिए कहा जाएगा। अन्य शिकायतों को भी एक समय सीमा के भीतर निपटाने का तंत्र स्थापित किया जाएगा।
