अमेरिका में बर्फासुर का कहर, महाठंड से कंपकपाया

अमेरिका में बर्फासुर का कहर, महाठंड से कंपकपाया

अमेरिका में ठंड ने तोड़ा कई दशकों का रिकॉर्ड

आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में पड़ रही भीषण ठंड और बर्फबारी से मंगलवार को भी जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड से 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे उत्तरी अमेरिका को अपनी चपेट में ले चुकी ठंड ने देश के पूर्वी हिस्से में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बाधित हैं।

राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य से दक्षिणी पूर्वी हिस्से तक तापमान सामान्य से 14 से 19 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि देश भर से आई रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।

Related posts