
शिमला (वीरेन्द्र खागटा)देश के बड़े शहरों में हुए एक सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी 2014 के चुनावों में बड़ी लहर पैदा करेगी। हालांकि नरेंद्र मोदी को लोग पीएम उम्मीदवार के तौर पर वरीयता देते हैं लेकिन केजरीवाल राहुल से काफी आगे हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया और इप्सोस ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में एक सर्वे कराया है जिसके मुताबिक 44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट करेंगे।
हालांकि 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे उम्मीदवार देखकर वोट करेंगे। इन बातों से ये पक्का है कि आम आदमी पार्टी देश में एक बड़ी ताकत बन कर उभर सकती है। समाज के हर वर्ग के लोग काफी तेजी के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
