कामगारों को मजदूरी का भुगतान नहीं

धर्मपुर। बलद्वाड़ा के तहत कोट हटली पंचायत के मठ गांव में मनरेगा मजदूराें को दो माह बाद भी मजदूरी नहीं मिल पाई है। भुगतान न होने से एक दर्जन मनरेगा कामगार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मठ वार्ड मेंबर रमेश चंद ने बताया कि वार्ड में तेरह मजदूरों ने नवंबर-दिसंबर माह में मनरेगा के तहत काम किया था। लेकिन न तो नवंबर और न ही दिसंबर माह का भुगतान मजदूरों को हो पाया है। नियमानुसार पंद्रह दिन में भुगतान करने का प्रावधान है। सरकाघाट बीडीओ कार्यालय से अधीक्षक विजय वर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। कामगाराें को मजदूरी क्यों नहीं मिली इसकी छानबीन की जाएगी।

Related posts