
नालागढ़: थाना नालागढ़ के तहत ग्राम पंचायत ढांग निहली के एक गांव की नालागढ़ कालेज में पढऩे वाली छात्रा ने अपने ही गांव के 4 लड़कों के खिलाफ पीछा करके तंग करने व जान से मारने की धमकियां देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 डी, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालेज में पढऩे वाली एक छात्रा (लड़की) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके ही गांव के 4 लड़के प्रवीण, गौरव, अमन व कमल उसका पीछा करके उसे तंग करते हैं तथा उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर प्रवीण, गौरव, अमन व कमल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
