नग्न रेस करवाने पर पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

लाहौर: पाकिस्तान में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जिसमें कुछ युवको ने नग्न प्रतियोगिया का आयोजन कर सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने मिलकर इस नग्न प्रतियोगिता का आयाजन किया, जिसमें आयोजनकर्ताओं ने रेस जीत वाले के लिए 20 हज़ार रुपए का इनाम भी रखा।

यह नग्न युवक जब गोराली से नाट गांव के बीच दौड़ लगा रहे थे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इनाम की रकम भी जब्त कर ली है। स्थानीय लोगों इस नग्न रेस के आयोजन से इतने नाराज है कि उन्होंने इन नौजवानों पर सख्त कार्रावाई की मांग की है।

Related posts