आसाराम की बेल पर सुनवाई 13 जनवरी तक टली, समर्थक हुए निराश

आसाराम की बेल पर सुनवाई 13 जनवरी तक टली, समर्थक हुए निराश

नई दिल्ली: नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोपी आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 जनवरी तक टल गई। जोधपुर रेप केस में जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। गौरतलब है कि आसाराम के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर ट्विटर BailOn7thJan और Bapuji हैशटैग टॉप 10 ट्रेंड में बनाया हुआ था। आसाराम के समर्थकों की मांग थी कि आसाराम को न्याय मिले और उन्हें 7 जनवरी को जमानत दी जाए लेकिन कोर्ट ने सुनवाई 13 जनवरी तक टाल दी।

 

BailOn7thJan ट्रेंड में समर्थकों ने आरोप लगाया है कि मीडिया ने आसाराम को बदनाम करने के लिए झूठे आरोपों को और तूल दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी आसाराम के समर्थकों ने ट्विटर पर इस तरह से अपनी आवाज उठाई थी और दिसंबर 2013 में भी WhySoBiased? और BapuJi हैशटैग के जरिए आसाराम के समर्थकों ने ट्वीट किए थे। इन ट्वीट से यहीं लगता है कि आसाराम की छवि सुधारने के लिए सोशल मीडिया पर उनके पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है।

Related posts