16 हैड टीचर बने सीएचटी

चंबा। जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे 16 एचटी को पदोन्नत कर सीएचटी बनाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इनकी पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की गई है। इसके अलावा पदोन्नत सीएचटी को 20 दिन में ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। जिन सीएचटी की नियुक्ति शीतकालीन स्कूलों में की गई है, वे शीतकालीन अवकाश के बाद ज्वाइन करेंगे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टप्पर स्कूल में तैनात एचटी जगदीश चंद पुत्र अमी चंद को पदोन्नत कर मुनियाला स्कूल में बतौर सीएचटी तैनात किया गया है। इसके अलावा खंगू दो स्कू ल के एचटी हंस राज पुत्र भगत राम को कंग स्कूल, परंगवाला स्कूल के मोहन लाल पुत्र भूमि राम को पंजोह, करयूनी स्कूल में तैनात दाम्यंती पुत्र अमरनाथ को भनौता व पंसेई स्कूल में तैनात एचटी इंदुबाला को पदोन्नत कर छतराड़ी स्कूल में बतौर सीएचटी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सेरी में नियुक्त शुभा देवी पुत्री अशो कु मार को कूंर स्कूल, लोधरगढ़ स्कूल के विल्सन पी दास पुत्र प्रभु दास को जावा, नकरोड़ स्कूल के तेज सिंह पुत्र माधो राम को मरौर, कल्हेल के कासम दीन पुत्र मोहम्मद अली को राण, छतराड़ी के बिरजू राम पुत्र देविया को आयल स्कूल में नियुक्त किया गया है। इसी तरह कल्हेल स्कूल में तैनात जोगिंद्र सिंह पुत्र पुन्नू राम को रंगड़ स्कूल, देवगा स्कूल के मदन मोहन पुत्र लक्ष्मीचंद को बंजवाड़, तुर के बुधि प्रकाश पुत्र लछी राम को बरेई, कामला स्कूल की शारदा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार को पंजला स्कूल व ककड़ोलू स्कूल में तैनात एचटी हंस राज कपूर को पदोन्नत कर चनेड स्कूल में सीएचटी के पद पर नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठता पर प्रमोशन
प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि सभी शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नत अध्यापकों को 20 दिन में अपने स्टेशन पर ज्वाइन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा जिन अध्यापकों को नियुक्ति शीतकालीन स्कूलों में हुई है, वे शीतकालीन अवकाश के बाद ज्वाइन करेंगे।

Related posts