विशेषज्ञों ने बगीचों में जागरूक किए बागवान

शिमला। नव ज्योति युवा मंडल भड़ेच कोटखाई और बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भड़ेच में आयोजित कार्यशाला में 60 बागवानों ने भाग लिया और सेब में लगने वाले रोगों और नई किस्मों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में फल विशेषज्ञ डॉ. नवीन शर्मा ने सेब की नई किस्मों, रूट स्टॉक, कटिंग, स्प्रे शेड्यूल, केंचुआ खाद संयंत्र, सेब जीर्णोद्धार योजना, ग्रेडिंग, पैकिंग सेंटर, पॉलीहाउस की अनुदान आधारित योजनाओं से अवगत करवाया गया। इसके अलावा उन्होंने सेब के पौधों में लगने वाले रोगों और उनके निदान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। युवा मंडल के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर बागवानों ने विभिन्न रोगों के नमूने भी विशेषज्ञों को दिखाए और समाधान प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में उद्यान प्रसार अधिकारी नवीन चौहान और उद्यान विकास अधिकारी कोटखाई डा. जगदीश शर्मा, उद्यान प्रसार अधिकारी रमेश चौहान ने विभिन्न योजनाओं के बारे में बागवानों को जानकारी दी। इस अवसर पर युवा मंडल भड़ेच के प्रधान प्रदीप शर्मा, सचिव संदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बंसीराम, सीताराम, कृष्ण दत्त, प्रकाश शर्मा, सुरेश, लच्छमी चंद, देवकी नंद, नारायण दत्त, भागचंद शर्मा, चंद्रमोहन, रमेश शर्मा, जगतराम सहित महिला मंडल भड़ेच, युवा मंडल के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts