अनियमित बस सेवाओं

अर्की (सोलन)। अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा नेताओं के लगाए गए आरोपों को झूठा प्रचार करार दिया है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अगुवाई में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने इसे ओच्छी राजनीति बताते हुए कड़ी निंदा की।
अर्की विस क्षेत्र में बसों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग दोहराई। बैठक की जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पारनु, मनलोग बडोग, बलेरा, बायला, शहरोल और घलोत आदि क्षेत्रों में अनियमित बस सेवाओं का सदस्यों ने कड़ा संज्ञान लिया है। दाड़लाघाट स्थित स्कूल को डीएवी से डि-लिंक करने का भी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कड़ा विरोध किया गया। स्कूल मुद्दे पर अभिभावकों एवं स्थानीय जनता की मांग का समर्थन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस ने इस समस्या के शीघ्र समाधान हेतु एक प्रस्ताव भी पारित किया। इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र रावत के मनोनयन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। इस मौके पर राज्य लघु बचत एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय अवस्थी, बाला राम, मस्त राम, प्यारे लाल, शकुंतला देवी, कांता देवी, संतोष गौत्तम, दीप लाल, सरला बंसल, सुभद्रा, सीता राम सारथी, धनी राम तनवर, सूर्यकांत, जय पाल, रघुराज, वेद प्रकाश, मकलेश कुमार, कुलदीप, किरपा राम, मस्त राम, दिनेश, रोशन वर्मा, रूप सिंह, बृज लाल, दिला राम, अनंत राम, भागमल, जगदीश सिंह, रत्न लाल, प्रकाश चौधरी, कुंत राम, ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, नरेश, दिनेश, संत राम, दिलीप सिंह, पद्म सिंह और हंस राज आदि उपस्थित थे ।

Related posts