विद्यार्थियों ने डांस और गानों से जीता दिल

जसूर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नूरपुर विस क्षेत्र के विधायक अजय महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य करण कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बच्चों ने वंदेमातरम गायन से समारोह का आगाज किया। प्रधानाचार्य करण कटोच ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र तथा छात्राओं ने लघु नाटिका, नृत्य, गायन, भाषण तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने छात्र तथा छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव पप्पी, पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह, उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य बलदेव पठानिया, जिला परिषद सदस्य सरूप सिंह पठानिया, बीडीसी देसराज, पूर्व प्रधान रत्न सिंह तथा बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts