उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

उत्तराखंड में लाल बत्ती पाने के लिए जहां होड़ लगी है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी दोनों गाड़ियों से लाल बत्ती और हूटर हटवा दिए।

पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही ‌’बरसे’ शुभ संकेत

प्रदेश में पहली बार किसी पूर्व सीएम ने अपनी सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती उतारी है। लाल बत्ती बांटकर मुख्यमंत्री अक्सर संगठन और सरकार को तालमेल बैठाते रहे हैं।

पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव

लेकिन बीते साल देशभर में लाल बत्तियों पर बहस शुरू हो गई। यहां तक इस मामले में कोर्ट को भी दखल देना पड़ा। इसी बहस के बीच नए साल के पहले दिन ही पूर्व सीएम निशंक ने यह नई पहल की है।

पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम

निशंक का कहना है कि आदमी की पहचान लाल बत्ती से नहीं उसके व्यक्तित्व से होती है।

Related posts