गैस मांगी तो पड़ी मारी

हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से परेशान एक उपभोक्ता ने बुधवार को एजेंसी मे गैस मांगने के लिए हंगामा किया तो एजेंसी संचालकों ने उसकी पिटाई कर दी। रोता हुआ उपभोक्ता काठगोदाम थाने पहुंचा। वहां उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना थाना काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र की है।
तहरीर के अनुसार आवास विकास निवासी शिवराम मीणा सुबह शीशमहल स्थित इंडेन गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे। वहां उसने कई दिन से गैस न मिलने की शिकायत करते हुए हंगामा किया, जिस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उससे गालीगलौज करते हुए उसे धमकाया। विरोध करने पर उससे मारपीट कर दी। रोता-बिलखता हुआ वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां उसे एसओ काठगोदाम संजय पांडे मिले। उसने एसओ को सारी कहानी बताई। उन्होंने उसे तहरीर लेकर थाने जाने को कहा। एसओ पांडे के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर मुकदमा किया जाएगा।

Related posts