दिल्ली विधानसभा: सिसोदिया बोले, पानी व बिजली का वादा पूरा किया

दिल्ली विधानसभा: सिसोदिया बोले, पानी व बिजली का वादा पूरा किया

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आज बहुमत पेश किया। बहुमत पेश करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बहुमत नहीं लेकिन नैतिक जनादेश हमें मिला। सिसोदिया विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि पानी व बिजली का वादा पूरा किया।

 

सिसोदिया ने कहा कि हम दिल्ली में स्वराज का कानून देंगे और वीआईपी व्यवस्था बदलना हमारी प्राथमिकता है। वहीं कांग्रेस ने कहा सरकार को सहयोग करेंगे, लेकिन विधायकों को ह्विप जारी नहीं किया।  ‘आप’ के पास कुल 28 विधायक हैं, जबकि बहुमत साबित करने के लिए 36 वोटों की दरकार होगी। जद (यू) विधायक शोएब इकबाल ने कहा कांग्रेस को सर्मथन जारी रहेगा।

 

इससे पहले दिल्ली विधानसभा ने कल नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने की औपचारिकता पूरी कर ली। कार्यवाहक अध्यक्ष मतीन अहमद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों समेत नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अहमद कांग्रेस के विधायक हैं। विधानसभा में केजरीवाल सरकार के विश्वास मत हासिल करने से पहले कांग्रेस ने साफ कर दिया कि वह आप सरकार को अपना समर्थन जारी रखेगी और फैसले की समीक्षा करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Related posts