
तेलका (चंबा)। बर्फबारी के बाद से तेलका क्षेत्र की पंचायतों में अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बाड़का, भजोत्रा और सेरी पंचायतों के एक दर्जन गांवों में दो दिनों से बिजली गुल है।
सोमवार देर रात बर्फबारी के कारण चंबा-झोड़ा-सुंडला मार्ग बंद हो गया था। इस मार्ग अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मार्ग पर वाहन ने चलने से तेलका क्षेत्र की सालवां, मोड़ा, बाड़का, भजोत्रा, सेरी पंचायतों का संपर्क का पूरा तरह कट हो गया है। बसों की आवाजाही थमने से लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्फबारी के कारण मार्ग पर बसें नहीं चल रही हैं और काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय लोगों मस्तराम, महेंद्र कुमार, हंसराज, चमारू राम, अमरू राम, नंतु राम, बृज लाल, रेसो देवी, गीता देवी, मानो देवी, राम दियाल, राहुल, विरेंद्र ने बताया कि सड़क मार्ग व बिजली व्यवस्था ठप रहने से पंचायत की हजारों आबादी को दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड से जल्द सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
