बस से टकराई जीप, दो घायल

राख (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग पर एक जिप्सी चालक ने सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस को टक्कर मार दी। इससे जिप्सी में सवार दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने एचआरटीसी बस के चालक नगिंद्र सिंह पुत्र बजीर सिंह गांव रोड़ डाकघर धार तहसील नुरपूर की शिकायत पर जिप्सी चालक ओम प्रकाश निवासी छतराड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओम प्रकाश लोक निर्माण विभाग राख डिविजन में बतौर चालक कार्यरत है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिप्सी नंबर एचपी 48-0030 मंगलवार शाम को ओम प्रकाश निवासी लेकर जा रहा था और उसने खराब मौसम होने की वजह से राख के समीप सड़क किनारे खड़ी एचआरटीसी की बस नंबर एचपी 73-1022 को टक्कर मार दी। इससे जिप्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिप्सी चालक के पेट और छाती में गंभीर चोटें आई हैं और उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल जय राम निवासी बकाणी को भी इस हादसे में मामूली में चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक जेएस चौहान ने बताया कि जिप्सी चालके के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 व 337 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts