
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक के गणेश चौक में एक बाइक और नैनो की टक्क र में बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक चैलचौक से बगस्याड जा रही नैनो कार और चैलचौक की ओर आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। गणेश चौक निवासी विजय कुमार, हरीश कुमार, लाल सिंह, मुरारी लाल, गंगा सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक चालक ने सिर पर हेलमेट पहना था। जिस कारण सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। घायल बाइक चालक गगन कुमार निवासी तांदी सरोआ को सीएचसी गोहर पहुंचाया। सीएचसी गोहर के चिकित्सक सुनेश कुमार ने बताया कि घायल को मामूली चोटें आई हैं।
