नये साल के जश्न में पूरी रात डूबा रहा देश

नये साल के जश्न में पूरी रात डूबा रहा देश

नई दिल्ली: नया साल 2014 के आगमन पर आज पूरे देश में जमकर जश्न मनाया जा रहा है। झारखंड के देवघर में भी लोग नए साल के पहले दिन भगवान शंकर की पूजा-पाठ हो रही है। देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं उनमें से एक देवघर में हैं। वाराणसी के गंगा घाटों पर विश्वविख्यात सूर्योदय का नजारा लेने देसी, विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगो का भी जमावड़ा लग जाता है। वर्ष के पहले दिन वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर नववर्ष की विशेष आरती की गई। इस आरती का मकसद विश्व कल्याण, शान्ति और सौहाद्र्य साथ ही मां गंगा की अविरलता और निर्मलता की कामना रही।

वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित देश के प्रमुख नेताओं ने नए साल की पूर्व संध्या पर आज देशवासियों को यह कहते हुए शुभकामनाएं दी कि एक मजबूत, एकजुट और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए यह नयी शुरूआत और नए लक्ष्य तय करने का समय है ।

Related posts