मणिपुर में साल के पहले ही दिन दो धमाके

मणिपुर में साल के पहले ही दिन दो धमाके

इंफाल: मणिपुर के सिंगजामेई इलाके में नये साल के पहले दिन की शुरुआत सुबह 06.30 बजे दो धमाकों के साथ हुई। पुलिस ने यहां बताया कि एक बम मणिपुर कालेज के प्रवेश द्वार के पास लगाया गया था। पुलिस का शक है कि दोनों बम एक ही संगठन ने लगए थे।

फिलहाल हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और इलाके की सघन तलाशी ली गयी। धमाकों से लोगों में दहशत फैल गयी। इसके बावजूद लोगों ने बाहर निकलकर नये साल का जश्न मनाया।

Related posts