लेफ्ट पार्टियों को ‘आप’ से सीखना होगा: प्रकाश करात

लेफ्ट पार्टियों को ‘आप’ से सीखना होगा: प्रकाश करात

नई दिल्ली: सीपीएम पार्टी के महासचिव प्रकाश करात ने कहा है कि हमारे दल को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से सीखना चाहिए। एक न्यूज चैनल से बातचीत में करात ने कहा कि लेफ्ट पार्टियों को आप से सीखना होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कैसे युवा लोगों से संवाद स्थापित किया जाए।

करात ने कहा कि बोले कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस को चुनौती दे पाई और इससे यह साबित होगा कि देश में वैकल्पिक राजनीति की गुंजाइश है। राष्ट्रीय राजनीति पर अपना रुख साफ करते हुए प्रकाश कारत बोले कि हम कांग्रेस और बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने के लिए कटिबद्ध हैं और इस दिशा में प्रयास जारी हैं।

Related posts