
राधा तेरी चुनरी’ गाने पर मचा धमाल
बद्दी (सोलन)। न्यू माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोटीवाला के वार्षिक समारोह में मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अमन शर्मा और शिवानी मिश्रा को स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र व छात्रा चुना गया। वर्षा को स्कूल को ऑल राउंड बेस्ट छात्रा चुना गया। सफाई के लिए अंकित ठाकुर, प्रिया शर्मा, रोहित तथा उपस्थिति के लिए संजोग, आरती और प्रिया गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम से हुई। पांचवीं कक्षा की छात्राओं ने ‘मैंने पायल है छनकाई’ गीत पर नृत्य किया। सातवीं कक्षा की प्रिया व साथियों ने ‘पंछी बनु उड़ती फिरू मस्त गगन में’ गीत पर नृत्य किया। पल्लवी और साथियों ने पंजाबी गीत पर नृत्य किया। अंजली व साथियों ने हरियाणवी गीत ‘मैंनू चूनर मंगादे रे’ गीत पर नृत्य किया। पंकज व साथियों ‘बतमीज दिल’ पर नाटिका पेश की। अक्षिता और साथियों ने ‘ओ राधा तेरी चुनरी’ गाने पर नृत्य किया। लतिश और साथियों ने ‘डिस्को दिवाने’ गीत पर डांस किया। 9वीं कक्षा के छात्रों ने प्राणायाम व सूक्ष्म आसन किए। वहीं वर्षा व साथियों ने ‘देश रंगीला’ गीत पर नृत्य किाय। दसवीं की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पेश की। छात्रों की हास्यप्रद नाटिका के माध्यम के उपस्थित दर्शकों को लोटपोट किया। अंत में लुंगी डांस व गिद्दा भी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा।
इस मौके पर छात्र रविंद्र कांत चक्का फेंक में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रियंका, भावना, रंजना क ो जिला स्तर पर एथलीट में भाग लेने पर सम्मानित किया। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि एक उद्योग के एचआर हैड डॉ. एसके राठी ने विजेताओं पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. ताराचंद शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। इस मौके पर एसएमसी के प्राथमिक विंग के प्रधान ललित शर्मा, सेकेंडरी स्कूल के एसएमसी के प्रधान रामदास, सुखदेव सिंह, डॉ. श्रीकांत शर्मा, हरबंस राणा समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
