जयकोट और सरतली बनी जिला पंचायत सीट

नई टिहरी। जनगणना 2011 के आधार पर नरेंद्रनगर, जौनपुर में जिला पंचायत की दो सीटें बढ़ गई हैं। जाखणीधार में क्षेत्र पंचायत की दो सीट घट गई हैं। जबकि थौलधार और कीर्तिनगर में एक-एक सीट बढ़ गई है। जिलाधिकारी नितेश कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की सीटों का परिसीमन/पुर्नगठन किया है। आपत्तियां व दावे 30 दिसंबर को कर सकते हैं।
नरेंद्रनगर प्रखंड के जिला पंचायत सीट बमणगांव एवं बैरोला से कुछ भाग को जयकोट अलग सीट बनाई गई है। जबकि जौनपुर में सरतली को नवसृजित जिला पंचायत सीट बनी है। जिले में जिला पंचायत सीटों की संख्या 47 हो गई है। जाखणीधार के घोंटी क्षेत्र पंचायत सीट को समाप्त कर चौंदाणा में और भैन्याडा सीट को खांड क्षेत्र पंचायत में सम्मलित किए गया है। कीर्तिनगर में गोरसाली नई सीट बनाई गई है। थौलधार में गैर गुसाईं नाम से नई सीट बनाई गई है। चंबा, भिलंगना, नरेंद्रनगर, जौनपुर के बीडीसी सीटों में संक्षिप्त परिवर्तन किया गया है।

Related posts