कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम

गढ़वाल। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। युवा कांग्रेस ने रक्तदान पंजीकरण शिविर लगाए। कांग्रेसजनों ने स्वतत्रंता आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका और देश के विकास में पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला।
गोपेश्वर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यूथ कांग्रेस के लोकसभा महासचिव प्रमोद बिष्ट के नेतृत्व में सूरज, विनोद बिष्ट, दीपक बैछवाल और संतोष बिष्ट ने रक्तदान किया। 21 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया। इस मौके पर छात्र संघ कोषाध्यक्ष गणेश बिष्ट, सतीश कोठियाल, राजेश रावत, राहुल, संदीप, संतोष आदि ने रक्तदान किया।
कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी और नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरि सिंह, हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी, मनोज गुसाईं, सुरेंद्र रावत, गजपाल सोनी, महेश खंडूरी, ललित पंवार, गब्बर सिंह, नागेंद्र पुंडीर, मंगीलाल आदि उपस्थित थे।
रुद्रप्रयाग में पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्र्रेसजनों ने राज्य कैबिनेट में लोकायुक्त विधेयक पारित करने पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी में लक्ष्मण रावत, माधो सिंह नेगी, प्रदीप बगवाड़ी और महावीर पंवार आदि ने विचार रखे।
नई टिहरी में पार्टी के स्थापना दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म वर्ष पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी, विजय गुनसोला, रणवीर सिंह नेगी, ज्योति भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
पौड़ी में कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उपेंद्र भट्ट, अध्यक्ष मुकेश बिष्ट, उपाध्यक्ष अंशवीर नेगी, महासचिव शिवचरण सिंह भंडार, तामेश्वर आर्य, मनमोहन सिंह असवाल आदि मौजूद थे

जयंती वर्ष पर चाचा नेहरू को किया याद
उत्तरकाशी। शहर कांग्रेस कमेटी ने पं. जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती वर्ष पर उन्हें याद किया। इस मौके गंगा घाटी को ओबीसी का दर्जा देने पर सीएम और विधायक विजयपाल सजवाण का आभार व्यक्त किया गया।
गांधी वाचनालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर भूपेश कुड़ियाल, राजेश उप्पल, हरि सिंह उपनेजा, बचना देवी को नगर पालिका का सभासद नामित करने पर हर्ष जताया गया। बैठक में गैर कांग्रेसी को सभासद नामित करने पर आपत्ति जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनानंद नौटियाल, शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, रुकम सिंह पंवार, चतर सिंह रावत, महेश भट्ट, सविता भट्ट, शीशपाल पोखरियाल, कमला देवी, तिलक नारायण नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts