मोदी के बाद अब केजरीवाल भी बने कांग्रेस के लिए सिर का दर्द!

मोदी के बाद अब केजरीवाल भी बने कांग्रेस के लिए सिर का दर्द!

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भले ही कांग्रेस के दम पर बनी है पर आप की सरकार से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सोनिया गांधी ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन हमें यकीन है कि हम इनसे मिलकर लडेंग़े और विजयी होंगे।

केजरीवाल यहां एक तरफ नरेंद्र मोदी पार्टी को महंगाई और भ्रष्टाचार पर निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं को जेल में डालने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि काग्रेंस अब तक 2014 चुनावों के लिए मोदी को ही सबसे बड़ी चुनौती समझ रही थी लेकिन जिस तरह आप पार्टी ने धमाकेदार एंट्री की है इससे काग्रेंस के लिए आप पार्टी सिर का दर्द बन रही है। अगर लोकसभा चुनाव में भी आप पार्टी सत्ता में आ गई तो कांग्रेस अगले 10 साल के लिए सत्ता से दूर हो जाएगी जो कि कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका हो सकता है।c

Related posts