पांच हजार मेधावी छात्रों को मिलेंगी नेटबुक

कुमारसैन (शिमला)। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी डिजिटल छात्र योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के पांच हजार टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क नेटबुक दी जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के हर स्कूल में विज्ञान भवन बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। विद्या स्टोक्स शुक्रवार को राजकीया वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी में 55 लाख से बने स्कूल भवन के उद्घाटन के बाद बोल रही थी।
इसके बाद विद्या स्टोक्स ने स्कूल के वार्षिक उत्सव में भाग लिया। जहां उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान छठी में प्रथम रहे साहिल, 7वीं में विकास, 9वीं में विक्रम, 10वीं के हर्ष, 11वीं के सत्यम और 12वीं में अवंतिका को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिए गए। वहीं खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हर्षित चौहान, आशिमा चौहान, बेहतर उपस्थिति के लिए मनी राम और प्रवक्ता के लिए कुमारी मंजू को पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा शिल्पा चौहान को श्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। इससे पहले इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डीपी जिष्टू ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई।
वहीं, विद्या स्टोक्स ने लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कुमारसैन क्षेत्र में विभिन्न विभागों के भवन निर्माण के लिए 623.98 लाख की मंजूरी प्रदेश सरकार ने दी है। वही, सड़कों को पक्का करने के लिए तीन करोड़ तीन लाख का प्रावधान किया है।
इस मौके पर भुट्टी पंचायत के प्रधान सविता ग्रोल, थानाधार पंचायत के प्रधान हीरा लाल ठाकुर और उपप्रधान अनिल जिस्टू, शमाथला पंचायत के प्रधान सुमन कश्यप, महासचिव प्रताप कौल प्रवक्ता सुंदर जिष्टू, रविंद्र भलैक, आशित सरकैक, कुशाल भलैक, कैलाश चौहान सहित अन्य शामिल थे।

Related posts