
नई दिल्लीः उतराखंड आपदा राहत के लिए हिंद समाचार पत्र समूह द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए अपने पाठकों से एकत्रित राशि की दूसरी किस्त के 2 करोड़ 26 लाख 99 हजार 929 रुपये के ड्राफ्ट दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री निवास में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को सौंपते हुए ग्रुप के प्रधान सम्पादक श्री विजय चोपड़ा के साथ श्री अमित चोपड़ा, श्रीमति आभा चोपड़ा, श्री आरूष चोपड़ा, श्री अभिजय चोपड़ा, श्री अविनव चोपड़ा तथा कुमारी आमिया चोपड़ा।
श्री अमित चोपड़ा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को ग्रुप के दिल्ली से प्रकाशित तेजी से बढ़ते दैनिक नवोदय टाइम्स की प्रति भी भेंट की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 5,55,000,71 रुपये की राशि प्रधानमंत्री को ग्रुप द्वारा भेंट की जा चुकी है जबकि कुल मिलाकर 7.82 करोड़ रुपये भेंट किए गए हैं, जोकि किसी भी समाचार पत्र द्वारा उत्तराखंड राहत कोष के लिए एकत्रित की गई सबसे बड़ी धनराशि है।
