सराज की जोन कमेटियां गठित

मंडी। लोकसभा चुनाव मिशन 2014 को लेकर कांग्रेस हाईकमान के दिशानिर्देशानुसार सराज मंडल कांग्रेस ने सराज हलके में जोन स्तर कमेटियों का गठन पूरा कर लिया है। सराज ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश रेड्डी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि लोस मिशन 2014 की बूथ एवं जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू हो चुकी है। अमर ठाकुर ने कहा कि सभी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी योजनाओं जिनमें मनरेगा, कौशल विकास भत्ता, एचआरटीसी की बसों में छात्रोें को निशुल्क यात्रा, निशुल्क शिक्षा, महात्मा गांधी वर्दी योजना आदि का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डीडी ठाकुर और संगठन के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। पार्टी की इस सालगिरह पर हमीरपुर में संपन्न हुई विशाल रैली में सराज हलके से लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related posts