
ढाका: बंगलादेश में आगामी 5 जनवरी को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री शेख हसीना आज से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगी।
प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव अबुल कलाम आजाद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार के दौरान वह फरीदपुर जिले में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही गोपालगंज और मुंशीगंज में भी उनकी रैलियां आयोजित की गई हैं।
दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने 29 दिसम्बर को राजधानी ढाका में आयोजित रैली में सभी वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बीएनपी की अगुवाई वाले 18 अन्य विपक्षी दलों से चुनाव संपन्न होने तक एक गैर दलीय कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग की है, जिसे मौजूदा सरकार ने ठुकरा दिया है।
