
बुधवार को सीबीआई ने प्रर्वतन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर परिक्षित कुमार के घर छापा मारा। बुधवार को सीबीआई ने परिक्षित कुमार की नैमी रोड स्थित पर आवास पर छापा मार कर कई दस्तावेज और रकम जब्त की।
मुकदमा दर्ज
परिक्षित पर सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के तहत छापेमारी की कार्रवाई की गई। इससे पहले परिक्षित डालनवाला में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। वह एक साल से प्रतिनियुक्ति पर प्रर्वतन निदेशालय में तैनात हैं।
