
मेधावी बच्चों को दिए गए पुरस्कार
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक जीवन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे आदि प्रवृतियों से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहिए। खेलों से न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।
अध्यापक बबीता परमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश रानी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व सारा साल विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें 12वीं कक्षा के छात्र राजकुमार, कॉमर्स के गुरमीत सिंह, आर्ट्स की छात्रा बबीता, वोकेशनल के छात्र सुनील, हरप्रीत व दसवीं के छात्रों को नवाजा गया। इससे पहले स्कूली छात्रों द्वारा गिद्दा, नाटी, भांगड़ा, हरियाणवी डांस समेत अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों व अन्य अतिथियों को नवाजा गया। इस मौके पर डॉ. श्री कांत, गोपाल नेगी, शेर सिंह कोटला, उदय राम, उमाचंद महाजन, बबीता परमार, सुरेंद्र मेहता, योगिंद्र सिंह, प्रेम मेहता, लक्ष्मण ठाकुर, लक्ष्मी चंद, निर्मल ठाकुर टीनू, रामकृष्ण, तिलक राज समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
