शिमला-धर्मशाला के लिए वोल्वो बस सेवा

शिमला। शिमला-धर्मशाला रूट पर आज से एचआरटीसी वोल्वो बस सेवा शुरू करेगा। शिमला से धर्मशाला के लिए बस की रवानगी का समय सुबह साढ़े आठ बजे आईएसबीटी टूटीकंडी से तय किया गया है। धर्मशाला से बस शिमला के लिए सुबह नौ बजे रवाना होगी। शिमला से धर्मशाला का करीब 250 किलोमीटर का सफर करीब नौ घंटों में पूरा होगा। वोल्वो बस के लिए शिमला से धर्मशाला का किराया 780 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है जबकि सामान्य बसों में यह किराया 358 रुपये है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने इसकी पुष्टि की है। यह पहली बार है जब एचआरटीसी ने धर्मशाला रूट पर लग्जरी बस सेवा शुरू की है।
मनाली रूट पर चले वोल्वो : देवराज
शिमला-धर्मशाला रूट के अलावा निगम को शिमला-मनाली रूट पर वोल्वो बसें चलानी चाहिए। मनाली के लिए वोल्वो बसों की टूरिस्ट अधिक डिमांड करते हैं। चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष देवराज ठाकुर का कहना है कि नई चलने वाली बसों का संचालन फिक्स टाइम पर लंबे समय के लिए किया जाना चाहिए।

Related posts