आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित नहीं उत्तर हरियाणा

आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित नहीं उत्तर हरियाणा

करनाल: पानीपत में पत्रकार बनकर कानून की आंखों में धूल झोंक रहे आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजैंसी सतर्क हो गई हैं। संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। वहीं पर बंगलादेश और कश्मीर से आने वालों पर खुफिया एजैंसियों के साथ-साथ पुलिस भी निगाह रख रही है। इनके बारे में जानकारियां एकत्रित करवाई जा रही हैं। जिस तरह से पानीपत में पत्रकार बनकर एक आतंकी संगठन का सरगना लोगों की आंखों में धूल झोंकता रहा।

पानीपत से पिछले दिनों बनारस में हुए बम विस्फोट में शामिल आतंकी इफ्तखार कुरैशी के पकड़े जाने के बाद करनाल पुलिस भी हरकत में आ गई। करनाल पुलिस को भी यह जानकारी मिली कि वह करनाल में भी संगठन खड़ा करना चाह रहा था। वह कई कट्टरवादी मुस्लिम संगठनों के साथ जुड़ा हुआ था। यहां उल्लेखनीय है कि हरियाणा को शुरू से ही आतंकवादी संगठन शरण स्थली के रूप में उपयोग में लेते रहे हैं।

उत्तर हरियाणा कई बार आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। 90 के दशक में करनाल के रणधीर सिनेमा में भी बम विस्फोट हुआ था जिसके चलते करनाल में भी आतंकी गतिविधियों की संभावना प्रदॢशत हुई। यहां पर यह बात भी साफ हुई कि करनाल सुरक्षित नहीं है। इसी बीच जी.टी. रोड पर एक बस से आर.डी.एक्स. भी बरामद किया गया था। हरियाणा चारों तरफ से दिल्ली को घेरता है।

Related posts