
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से कथित तौर पर नाराज पार्टी के एक विधायक का असंतोष दूर करने का दावा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास कल देर रात लक्ष्मी नगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी से मिलने उनके घर गए और उन्हें समझाया।
विनोद कुमार बिन्नी ने प्रेट्र से कहा, ‘‘मेरे और पार्टी के बीच में किसी तरह की दरार नहीं है। ऐसा कुछ नहीं था कि मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से मैं नाराज था।’’ लंबी बैठक के बाद सिंह और विश्वास बाहर आए और कहा, ‘‘ऐसा कोई असंतोष नहीं था और यह सब मीडिया का किया कराया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी नियमित बैठक थी, हम ऐसे ही कर्ई मौकों पर बैठक करते रहे हैं और यह उनमें से ही एक थी।’’
