
सिडनी: आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुए छोटे हेलीकॉप्टर के दो यात्रियों का शव रविवार को मिला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विक्टोरिया पुलिस की प्रवक्ता ने बताया कि दो लोगों का शव किंगलेक नेशनल पार्क में सुबह आठ बजे मिला।
डिक्सन क्रीक शहर के यारा वैली कॉनफेरेंस सेंटर से दो लोगों ने शनिवार शाम 15 मिनट की यात्रा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन यह विमान वापस नहीं लौट पाया।
