
मंडी। सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी बलद्वाड़ा की ओर से पहली से 31 दिसंबर तक मनाए जा रहे एड्स जागरूकता अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र बतैल में शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भांबला के प्रभारी डा. मुकेश चड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तय किए विषय, शून्य की ओर शून्य और नए एचआईवी संक्रमण, शून्य भेदभाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में डा. मुकेश चड्ढा और सोहन लाल स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि एचआईवी एड्स एक विश्वव्यापी बीमारी है। ऐसे में विश्व के सभी लोगों को एचआईवी के कारणों और बचाव के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इस अवसर पर पंचायत सदस्य मीना देवी, सत्या देवी, सुंदरी देवी, स्वास्थ्य विभाग की पर्यवेक्षिका निर्मला धीमान और संजय शर्मा मौजूद रहे।
