जलागम परियोजना पर सवा 33 करोड़ खर्च

मंडी। मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत प्रथम चरण में मंडी मंडल के तहत 33.21 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह जानकारी डीसी देवेश कुमार ने शनिवार को परियोजना से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अवसर पर उन्होंने बताया कि मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत मंडी मंडल में जिले की 95 पंचायतों को शामिल किया है।
उन्होंने बताया कि परियोजना का दूसरा चरण प्रथम अप्रैल 2013 से आरंभ हुआ है। चालू वित्त वर्ष में 5.94 करोड़ रुपये विभिन्न कार्यों पर व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों, जल, जंगल और जमीन में हो रहे बदलाव की प्रक्रिया में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पौधों का रोपण, जल संरक्षण और भूमि कटाव की रोकथाम आदि के कार्य भी किए जा रहे हैं। जल संरक्षण के लिए जल भंडारण टैंकों और चैक डैमों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा गांवों में रास्ते, छोटी पुलियां और बावड़ियों का निर्माण भी हो रहा है। बैठक में मध्य हिमालयन जलागम परियोजना के मंडलीय अधिकारी जीवन लाल टांक, उपनिदेशक पशुपालन के के शर्मा, उपनिदेशक हरीश जंबाल, उपनिदेशक बागवानी प्रेम चंद, चौहान, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, डीएफओ एसके सरवटा, डीएफओ अजीत ठाकुर और पंचायत कटौला के प्रधान चैने राम मौजूद रहे।

Related posts