अवैध शराब की 48 बोतलें बरामद

गोहर (मंडी)। पुलिस ने जंजैहली के पास केऊली नाला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ढाबे से 36 बोतलें देसी और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की है। आरोपी की शिनाख्त पुलिस ने छवांग रिगजिन के रूप में की है। पुलिस थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि जंजैहली पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी। पुलिस ने ढाबा मालिक हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related posts