विमान पर हमले को लेकर अमेरिका की दक्षिणी सूडान को धमकी

विमान पर हमले को लेकर अमेरिका की दक्षिणी सूडान को धमकी

होनोलूलू: दक्षिणी सूडान में अमेरिकी सैन्य विमान पर हुए हवाई हमले के बाद अमेरिका ने धमकी दी है कि यदि अफ्रीकी देश में उसके खिलाफ और बल प्रयोग हुआ तो वह उसे सहायता देना बंद कर देगा। अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमांड ने बताया था कि ङ्क्षहसाग्रस्त दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा से अमेरिकी नागरिकों को निकालने के अभियान पर गएअमेरिकी सैन्य विमान पर हमला किया गया था।

हमले में चार अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। हवाई प्रांत की राजधानी होनोलूलू में छुट्टी मना रहे ओबामा ने कल फोन पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस से बात की। उन्होंने कहा, “सैन्य बल के प्रयोग द्वारा सत्ता हथियाने के किसी प्रयास का परिणाम अमेरिकी तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की समाप्ति के रूप में सामने आएगा।”

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि ओबामा ने इस बात पर जोर दिया है कि दक्षिणी सूडान के नेताओं की यह जिम्मेवारी है कि जुबा और बोर से अमेरिकी नागरिकों को निकालने में वह अमेरिका की मदद करें। कथित हमले के बाद विमान को मिशन छोड़कर जुबा से भागना पड़ा था।

Related posts